गुजराती प्रीमियर लीग का आगाज़
छिंदवाड़ा
09-Jan-26
छिंदवाड़ा
गत वर्ष से गुजराती युवा मंडल द्वारा आयोजित गुजराती प्रीमियर लीग का आयोजन इस वर्ष भी नागपुर रोड स्थित टर्फ मैदान में किया जा रहा है। गुजराती प्रीमियर लीग 2.0 का आगाज सुंदर आतिशबाजी एवं टर्फ मैदान में बसंत भाई सूचक द्वारा फिता काटकर किया गया। जीपीएल में आठ टीमों के बीच मुकाबला होगा टीमें इस प्रकार है-श्री रूद्र राम सेवकम वीर दल, श्रीजी वंदन, अमित स्वीट किंग, आशीर्वाद रॉकर्स, एक्स एस राइडर्स, टीआरएसएफ सोल्जर्स, सांझवीर जॉइंट्स, बाटविया ब्लास्टर्स हैं इन टीमों के मालिक क्रमशः अमित सूचक, हर्ष बाटविया,अमित रुपड़ा, अशोक पटेल, फाल्गुन शाह, कल्पेश पटेल, सचिन बाटविया, नितिन बाटविया है। टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है लॉटरी सिस्टम से टीमें आपस में मैच खेलेंगी।

इस वर्ष महिला खिलाड़ी भी अपना जौहर दिखाएंगी महिलाओं की दो टीम बनाई गई है जिनमें मुकाबला होगा साथ ही 55 वर्ष से अधिक के समाज के वरिष्ठों की भी टीम बनाई गई है जिनके बीच मुकाबला बड़ा ही रोमांचक होगा। टूर्नामेंट स्व. रितेश भाई सूचक की स्मृति में आयोजित किया गया है जिसे लेकर गुजराती समाज का उत्साह देखते ही बनता है बड़ी संख्या में सामाजिक जनों ने मैदान में अपनी उपस्थिति दी और चौके छक्के का आनंद उठाया टूर्नामेंट के लीग मैच 9 और 10 को खेले जाएंगे तथा फाइनल 11 जनवरी को खेला जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गुजराती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाई पटेल उपस्थित होंगे एवं विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करेंगे।