जन अभियान परिषद की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
छिंदवाड़ा
09-Jan-26
नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं के कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा
छिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन आज 09 जनवरी को जिला पंचायत सभागार, छिंदवाड़ा में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के राज्य सलाहकार शिव नारायण पटेल, शासी निकाय के अशासकीय सदस्य सरदार अजित सिंह सीटू, संभाग समन्वयक रवि वर्मन, समाज सेवी परम जीत सिंह रहे।
बैठक में अतिथियों का स्वागत जिला समन्वयक अखिलेश जैन द्वारा किया गया। जिला समन्वयक अखिलेश जैन द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से जिले का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन में नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई, जिसमें समिति खातों की स्थिति, नवांकुर सखी कार्यक्रम, बोरी बंधान, पौधारोपण, प्रस्फुटन समितियों की सक्रियता, जन समाधान प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया, स्वामी विवेकानंद जयंती पखवाड़ा (12 से 25 जनवरी 2026), युवा खेल एवं युवा दिवस, ग्राम सर्वे तथा प्रस्फुटन समितियों के कार्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके पश्चात जिले की सभी नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं द्वारा अपने-अपने उल्लेखनीय कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। संस्थाओं ने अपने नवाचार एवं सामाजिक योगदान की जानकारी साझा की। उदबोधन में सलाहकार शिव नारायण पटेल ने कहा कि नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं से दीर्घकालिक सहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जन अभियान परिषद से की गई अपेक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने आदर्श ग्राम की अवधारणा पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया, बोरी बंधान, माटी गणेश अभियान, नवांकुर सखी कार्यक्रम, पौधारोपण एवं परंपरागत खेती की सराहना किए।
संभाग समन्वयक रवि वर्मन द्वारा नवीन प्रस्फुटन समितियों को सक्रिय पर बल देते हुए बताया कि 12 से 25 जनवरी तक ग्राम अभ्युदय कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चौपाल, पुराने कुओं का संरक्षण, ग्राम उत्सव, ग्राम प्रतिभा सम्मान, सरकारी योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर सभी जिलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जिले की नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्श दाता उपस्थित रहे साथ ही विकासखंड समन्वयक संजय बामने जुन्नारदेव, संजीव भावरकर परासिया, श्रीमती ललिता कुशरे तामिया, भवानी कुमरे मोहखेड़, अनिल बोबडे सौसर, दिलीप आठनेर पांढुरना, सुश्री अफसा खान चौरई, दीपक गेडाम बिछुआ, सुश्री वंदना राकेशिया अमरवाड़ा, आशीष नेमा हर्रई, हरीश बेलवंशी एवं सुश्री अंशु जायसवाल श्री धीरज उपस्थित रहे।