Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने ली छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक

सांसद ने ली छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक
छिंदवाड़ा
16-Sep-25
दोनों जिलों में 25 दिंसबर तक आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव

छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में फीट इंडिया के माध्यम से जिलें सहित प्रदेश और देश में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिले के सरकारी और प्राईवेट कॉलेजों और स्कूलों के खिलाड़ियों का सांसद खेल महोत्सव के 20 सितंबर तक वेबसाइट और एप्प में दिये गये क्यूआर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन किया जाना सुनिश्चित करे। जिसमें आप सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुये सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाना है। इसके माध्यम से दोनों जिलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह बात मंगलवार को सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले के शासकीय कॉलेजों को प्राचार्यों की बैठक लेते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कही। उन्होने कहा कि सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लाक स्थत पर सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सांसद खेल महोत्सव की सभी जानकारी समय-समय पर बेवसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी।  

           सांसद श्री साहू ने सांसद कार्यालय में ही सोशल मिडिया के एक्सपर्टाे से भी चर्चा करते हुए उन्हें भी इस सांसद खेल महोत्सव में सोशल मिडिया के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए सोशल मिडिया पर इसे एक अभियान के रूप में काम करने के लिए कहा। उन्होंने इस अवसर पर कॉलेजों के प्राचार्यों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मन की बात के कार्यक्रम के दौरान शहडोल जिले के एक छोटे से गांव की चर्चा की थी, जिसमें उन्होंने वहां सबसे अधिक फुटबॉल खिलाड़ियों का जिक्र किया था। इसके बाद उन्होंने उस गांव के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक अलग से विशेष कोच भेजने की भी व्यवस्था कर दी है। प्रधानमंत्री द्वारा खेलों को अधिक महत्व दिया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन इस बार देश भर में हो रहा है।

बैंठक में यह रहें प्रमुख रूप से उपस्थित

सांसद खेल महोत्सव को लेकर आयोजित शासकीय कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक में प्रमुख रूप से पी.जी. कॉलेज छिन्दवाड़ा से डॉ. वाय.के. शर्मा, बिछुआ से डॉ. आर.पी. यादव, दमुआ से डॉ. रश्मि दास, उमरानाला से डॉ. ए.एन. के राव, सौंसर से सूर्यकांत डिगरसे, पांढुर्णा से रूपेश सवाई, चौरई से डॉ. एन.के. शुक्ला, अमरवाड़ा से जे.पी. साहू, रिधोरा से एम. अतकरे, सौंसर से डॉ. मीना शर्मा, चौरई से विजय सेंगर, पांढुर्णा से महेन्द्र घोड़े, हर्रई से एस.के.एस. यादव, जुन्नारदेव से डॉ. एक.के. टांडेकर, संभागीय नोडल अधिकारी केरियर गाइडेंस डॉ. पी.एन. सनेसर, क्रीडा अधिकारियों में डॉ. अजय सिंह ठाकुर, डॉ. गेंदलाल विश्वकर्मा, शरद स्टीफन, डॉ. नीरज खण्डागले, राजकुमार कुशवाह, डॉ. जी.एस.आर. नायडू, डॉ. सुशील पटवा, प्रीति बुनकर, नीरज पाल, प्रदीप पटवारी, अलकेश लांबा, श्रेय जैन सहित अन्य अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। 
Share News On