Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने दी राशि, कुसमैली मंडी में 9 करोड़ की लागत से होंगे निर्माण कार्य

सांसद ने दी राशि, कुसमैली मंडी में 9 करोड़ की लागत से होंगे निर्माण कार्य
छिंदवाड़ा
29-May-26
कुसमेली मंडी में बड़े शेड के साथ ही अन्य निर्माण कार्यों को राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने दी स्वीकृति

छिन्दवाड़ा

कुसमेली मंडी में लगभग 9 करोड़ की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों को मंजूरी मिल गई है। जिले के किसानों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से की जा रही कुसमेली मंडी में निर्माण कार्यों और सुविधाओं की मांग को देखते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, प्रभारी मंत्री राकेश सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करते हुए कुसमेली मंडी में बड़े शेड सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए निवेदन करने के साथ ही पत्राचार भी किया था।

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों का ही परिणाम है कि राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने लगभग 9 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब जल्द ही कुसमेली मंडी में विभिन्न निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेंगे। सांसद बंटी विवेक साहू ने गत दिनों कलेक्ट्रेड कार्यालय में हुई बैठक के साथ ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अलग से बैठक लेते हुए कुसमेली मंडी की समीक्षा की थी। 

सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, प्रभारी मंत्री राकेश सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारियों से मुलाकात करते हुए कुसमेली मंडी में निर्माण कार्यों के लिए पत्र देकर राशि स्वीकृत कराने का निवेदन किया था। सांसद श्री साहू के प्रयासों का ही परिणाम है कि राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने विभिन्न निर्माण कार्याे के लिए लगभग 9 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। कुसमेली मंडी में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर जिले के किसानों, जिले के व्यापारियों, हमालों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, प्रभारी मंत्री राकेश सिंह एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।

जिला विकास समिति की बैठक में उठी थी मांग

कलेक्ट्रेड कार्यालय छिन्दवाड़ा में गत दिनों जिला विकास समिति की बैठक में अनाज व्यापारी मंडल अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला ने कुसमेली मंडी में बड़े शेड सहित अन्य निर्माण कार्यों की मांग प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के समक्ष रखी थी। इस दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सिंह और सांसद बंटी विवेक साहू ने शीघ्र ही निर्माण कार्यों की स्वीकृति के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था। इसी का परिणाम है कि राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने लगभग 9 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है।

इन निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति

कुसमेली मंडी में राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा लगभग 9 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिसके तहत एक बड़ा शेड जिसमें चारों तरफ सी.सी. रोड का निर्माण 4 करोड़ की लागत से होगा। शेड क्रमांक 6 के बाजू में समतलीकरण, सीमेंट कांक्रीट कार्य व अन्य निर्माण कार्य के लिए 294.85 लाख स्वीकृत किए गए है। शेड क्रमांक 01, 02, 03 एवं 04 के आस-पास सीमेंट कांक्रीट मरम्मत कार्य के लिए 125 लाख स्वीकृत हुए है। कुसमेली मंडी में नवीन पाईप लाइन कार्य के लिए 38.45 लाख की स्वीकृति मिली है। कुसमेली मंडी में शेष बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए 80.42 लाख की स्वीकृति मिली है। 
Share News On