Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए बीएसएफ जवान प्रदीप सिंगोतिया

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए बीएसएफ जवान प्रदीप सिंगोतिया
छिंदवाड़ा
29-May-26
हर्रई क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति की अलख जगा गए प्रदीप

छिंदवाड़ा

हरई  के ग्राम बम्होरी निवासी बीएसएफ जवान प्रदीप सिंगोतिया का अचानक अटैक आने से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर सुन हर्रई क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। श्री प्रदीप सिंगोतिया के पार्थिव शरीर को बीएसएफ बटालियन नागपुर के द्वारा रात्रि 2 बजे सिविल अस्पताल हर्रई लाया गया। सिविल हॉस्पिटल हर्रई से उनका पार्थिव शरीर सुबह 7 उनके निवास ग्राम बम्होरी के लिए भव्य शोभायात्रा के रूप में ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। भारत माता की जय, राष्ट्रभक्त प्रदीप सिंगोतिया अमर रहे के नारों से पूरा हर्रई गुंजायमान रहा।

हर्रई के भाजपा मंडल डॉ. प्रियंक शर्मा ने बताया कि श्री प्रदीप सिंगोतिया जी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उनके पार्थिव शरीर को पांच वर्षीय पुत्र ने अग्नि दी। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन लेकिन राष्ट्रप्रेरणा से ओतप्रोत रहा।
Share News On