Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवर को छिंदवाड़ा आएंगे

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवर को छिंदवाड़ा आएंगे
छिंदवाड़ा
29-May-26
विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों एवं धार्मिक आयोजनों में होंगे शामिल

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह तोमर का 30 मई को अपने एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जामसांवली हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे।

भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार प्रातः 10 बजे नागपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे जामसांवली मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे भगवान हनुमान जी के दर्शन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करेंगे। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे छिंदवाड़ा स्थित सर्किट हाउस पहुंचेंगे। अपराह्न के दौरान श्री तोमर विभिन्न संगठनात्मक बैठकों, शिष्टाचार भेंटों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सायं 4 बजे सांसद बंटी विवेक साहू के निवास पर सौजन्य भेंट करेंगे। इसके बाद सायं 4.30 बजे वरिष्ठ भाजपा नेता विजय झांझरी के निवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात सायं 5 बजे पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान सिंह के निवास पहुंचकर भेंट करेंगे तथा सायं 5.30 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के निवास पर पहुंचेंगे। श्री तोमर शाम 7 बजे दशहरा मैदान में आयोजित भजन संध्या भजन जैमिंग में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि 8 बजे वे नागपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share News On