Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मनोनीत पार्षदों को सांसद ने दिल्ली से दी बधाई

  मनोनीत पार्षदों को सांसद ने दिल्ली से दी बधाई
राजनीति
20-Jul-26
सांसद और भाजपा कार्यालय में किया गया स्वागत

छिंदवाड़ा

नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया है। मनोनीत पार्षद नियुक्त होने पर सोमवार को सांसद कार्यालय में नगर निगम के महापौर विक्रम अहके की प्रमुख उपस्थिति में सभी आठों मनोनीत पार्षदों का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। 

सांसद ने दिल्ली से दी बधाई

लोकसभा के मानसून सत्र में शामिल होंने के लिए दिल्ली गए सांसद बंटी विवेक साहू ने दिल्ली से ही छिन्दवाड़ा नगर पालिक निगम के नवनियुक्त सभी एल्डरमेन (मनोनीत पार्षदों) को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी है। सभी मनोनीत पार्षदों ने भी सांसद बंटी विवेक साहू का उन्हें मनोनीत पार्षद नियुक्त किए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

नगर निगम मे यह नियुक्त हुए मनोनीन पार्षद

मनोनीत किए गये पार्षदों में वार्ड क्रमांक 26 निवासी आलोक साहू पिता गौरीशंकर साहू, वार्ड क्रमांक 42 गुलाबरा निवासी श्रीमती माया बंदेवार पति सागर बंदेवार, वार्ड क्रमांक 04 सत्यम शिवम कॉलोनी निवासी जितेन्द्र शाह पिता स्व. जनमन शाह, वार्ड क्रमांक 08 यादव कॉलोनी निवासी दिनेश यादव पिता फागलाल यादव, वार्ड क्रमांक 33 कोलाढाना निवासी मोरेश्वर हिवसे पिता सखाराम हिवसे, वार्ड क्रमांक 29 श्री अष्ट भुजा दुर्गा मंदिर पुराना छापाखाना निवासी चंचलेश साहू पिता स्व. सोम साहू, वार्ड क्रमांक 4, कुकडा जगत निवासी ओम चौरसिया पिता स्व. रामा चौरसिया एवं वार्ड क्रमांक 23 खिरकापुरा अरविंद राजपूत पिता स्व. निरंजन राजपूत शामिल है।

यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

सांसद कार्यालय में नगर निगम के मनोनीत पार्षदों के स्वागत कार्यक्रम के दौरान पिछड़ा वर्ग मार्चा के जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक, सांसद प्रतिनिधि संतोष पटेल, अल्केश लाबा, रोहित पोफली, दिनेशकांत मालवी, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुशवाहा, मनोज सक्सेना, पंकज पाटनी, आशुतोष वाडिवा, अंकित तिवारी, बिटटू मंडराह, नीलू क्षेत्रीय, निशा गोस्वामी, ममता डोगरे, लविना करकटा, रत्ना साहू, संध्या सुर्यवंशी, जया विश्वकर्मा, प्रतिभा कपाले, प्रभा ओक्टे सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

भाजपा कार्यालय में भी किया गया स्वागत

नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के नवनियुक्त एल्डरमैन जितेंद्र शाह, मोरेश्वर हिवसे, ओम चौरसिया एवं दिनेश यादव की नियुक्ति की घोषणा के उपरांत चारों एल्डरमैन भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष  किसान मोर्चा संजय पटेल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिक निगम धर्मेन्द्र मिगलानी, दीपक कोल्हे,  राकेश माइकल पहाड़े, विजय नामदेव, मनीष निर्मलकर,  विजय सोलखिया, विवेक बंटी राय, लवकेश यादव, आदर्श सक्सेना, हिमाचल ठाकुर, शिवा सरसवार, शैलेन्द्र यादव, इन्द्रजीत पटेल, राहुल बादशाह, अतुल सराठे, प्रशांत भावरकर, तरूण सोनी.सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share News On