Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल

सांसद बंटी विवेक साहू धार्मिक आयोजनों में हुए शामिल
राजनीति
21-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू 9 दिनों तक पैरों में बिना जूते व चप्पल पहने ही छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के प्रवास के दौरान लगातार मां दुर्गा के मंदिरों व पंडालों एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के मंदिरों एवं धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर मां दुर्गा से जिलेवासियों के लिए सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना भी की।

सांसद बंटी विवेक साहू ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अंतिम दिन छिंदवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 48 गुलमोहर कॉलोनी में स्थित शिव भवानी मंदिर, राम नगर परतला, पार्षद राहुल बंटी उइके के वार्ड में स्थित मंदिर में, गुजराती समाज के गरबा कार्यक्रम में, महाकाली मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में, गांगीवाड़ा में स्थित मां दुर्गा के पंडालों में,पूजा शिवि लॉन में आयोजित गरबा कार्यक्रम में, पूजा लॉन में आयोजित राधा रानी के गरबा कार्यक्रम में, वर्धमान सिटी छिंदवाड़ा में आयोजित जागरण के कार्यक्रम में, वार्ड नंबर 11 में माईकल पहाड़े के वार्ड में स्थित मंदिरों में, चंदनगांव एवं नरसिंहपुर नाका में स्थित मां दुर्गा के पंडालों में, रॉयल क्लब द्वारा आयोजित दस दिवसीय विशाल भंडारे के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यक्रर्तागण और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।  
Share News On