Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अमरवाड़ा के मंडलम व बूथों पर मजबूती के लिए बैठकों का क्रम जारी

अमरवाड़ा के मंडलम व बूथों पर मजबूती के लिए बैठकों का क्रम जारी
राजनीति
21-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मंडलम व बूथों पर कांग्रेस की पकड़ पहले से कहीं अधिक मजबूत हो चुकी है। कांग्रेस नेता नकुलनाथ प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रख कर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के मार्गदर्शन में अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के मंडलम व बूथों पर सतत रूप से बैठकों क्रम जारी है।  

बटकाखापा व धनौरा पर्यवेक्षक के अनुसार ग्राम घोरावरी की बूथ कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठकों में बूथों पर मजबूत पकड़ के साथ ही अधिक से अधिक मतदाताओं के बीच कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति। संगठन को मजबूत करने की बात कही। मंडलम कमेटी चुरीसाजवा के बूथ सांवलाखेड़ा में बूथ कमेटी की बैठक आयोजित हुई जिसमें उपस्थित धीरन शाह इनवाती, कमल भान शाह इनवाती ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बटकाखापा मंडलम अध्यक्ष जमना प्रसाद धुर्वे, मंडलम अध्यक्ष राधेश्याम कहार, महेंद्र परतेती, कुंवर शाह उइके, दादाजी, सोमनाथ डेहरिया, जयमान उइके, सहजलाल मर्सकोले के साथ समस्त ग्रामवासी भाईयों ने कांग्रेस को प्रत्येक बूथ से विजयी बनाने का संकल्प लिया साथ ही सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Share News On