इकलहरा में लगा 35 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 426 मरीजों का परीक्षण
स्वास्थ्य
21-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन जैसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्ग तक सहायता पहुंचाने और दूरस्थ ग्रावों में बसे ग्रामीणांे को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे प्रदेश में सबसे अधिक 88 प्राथमिक और उपस्वास्थ्य केन्द्र छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के लिए स्वीकृत किये है। जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करता हूं। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने भाजपा पगारा मंडल के ग्राम इकलहरा में आयोजित हुए 35 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दौरान कही।
उल्लेखनीय है कि 100 दिवसीय सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य की श्रृंखला में भाजपा पगारा मंडल के ग्राम इकलहरा में आयोजित हुए 35 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा किया गया। शिविर के दौरान कुल 426 मरीजों ने उपचार के लिए अपना पंजीयन कराया जिसमें सभी मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि जबसे नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तबसे अंतिम छोर में बसे ग्रामीणों को भी हर योजना का लाभ मिल रहा है। मेरी प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी बीमारी को हल्के में ना ले उसका उचित उपचार कराये। आज छिन्दवाड़ा जिला चिकित्सालय में अनुभवी डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है जहां हर बीमारी का इलाज किया जा रहा है। आयुष्मान योजना के तहत सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर के दौरान सांसद श्री साहू ने लोगों की समस्या सुनते हुए मरीजों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को मरीजों के बेहतर इलाज करने के निर्देश दिये।
शिविर के दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष सोनू यादव, मंडल महामंत्री जगदीश डेहरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अंसार सिद्दीकी, इकलहरा सरपंच श्रीमती साधना दास, भामोड़ी सरपंच विपिन श्रीवास्तव, जनपद सदस्य विजय साहू, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, दिनेशकांत मालवीय, मंडल उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल, दयाशंकर साहू, वरिष्ठ नेता राजेश विश्वकर्मा, परख विश्वकर्मा, डॉ. आकाश साहू, कुलदीप राजपूत, कुलदीप डेहरिया, सविता पवार, अनीता कहार सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।