Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने शारदा मंदिर में की पूजा अर्चना

सांसद बंटी विवेक साहू ने शारदा मंदिर में की पूजा अर्चना
छिंदवाड़ा
17-Jun-25
शारदा मंदिर में संपन्न हुआ त्रिदिवसीय शिखर प्राण प्रतिष्ठा समारोह
मंदिर में अंतिम दिन किया महाभिषेक और भंडारे का आयोजन

छिंदवाड़ा

शारदा मंदिर गुलाबरा में आयोजित त्रिदिवसीय शिखर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सोमवार को महाभिषेक और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। समारोह के अंतिम दिन मंदिर पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने विधि विधान से पुजा अर्चना की।
समारोह के अंतिम दिन मंदिर परिसर में सुबह से ही विधि विधान से पूजा-अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया था। मंदिर में पुजारियों द्वारा विधि विधान से महाभिषेक किया गया। इसी के साथ ही प्रतिष्ठा, शिखर, आरोहण, हवन और पूर्णाहुति का कार्यक्रम भी हुआ। शाम को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रध्दालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि गुलाबरा स्थित वर्षो पुराने शारदा मंदिर का जीर्णोध्दार सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा कराया गया है। मंदिर के जीर्णोध्दार के बाद मंदिर की समिति द्वारा त्रिदिवसीय शिखर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ 14 जून को जल कलश यात्रा के साथ किया गया था। प्रथम दिन मंदिर में पंचाग पूजन और जलाधिवास का आयोजन किया गया। समारोह के दूसरे दिन मंदिर में मंडप पूजन,अनाधिवास,धृताधिवास,पुषाधिवास,फलाधिवास,नगरभ्रमण एवं शयाधिवास का आयोजन किया गया। समारोह के अंतिम दिन मंदिर में महाभिषेक, प्रतिष्ठा,शिखर आरोहण, हवन पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
Share News On