प्रशासनिक व्यवस्थाएं दुरूस्त करने स्थानांतरण आदेशों की बारिश
छिंदवाड़ा
17-Jun-25
पुलिस, राजस्व, नगर पालिक-नगर निगम सहित अन्य विभागों में थोक बंद हुए तबादले
छिंदवाड़ा
जिले में वर्षों से जमे अधिकारी और कर्मचारियों को इधर-उधर कर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। इनमें पुलिस, राजस्व विभाग, नगर पालिक निगम, नगर परिषद, वन विभाग सहित अन्य विभाग शामिल हैं। सबसे ज्यादा सुर्खियां अमरवाड़ा नगर पालिका के सीएमओ रोशन सिंह बाथम ने बंटोरी है जिन्हें छिंदवाड़ा में फिर से सहायक आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही ईश्वर सिंह चंदेली को मूल विभाग पीएचई में नियुक्ति दी गई है। हिमांशु अतुलकर को नगर निगम में ईई की नियुक्ति की गई है।