Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से उत्कृष्ट विद्यालय में बढ़ी 50 सीटें

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से उत्कृष्ट विद्यालय में बढ़ी 50 सीटें
छिंदवाड़ा
17-Jun-25
छिंदवाड़ा
उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में कक्षा ग्यारहवीं मैथ्स में सीटें कम होने से विद्यार्थियों को प्रवेश लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसे लेकर पिछले दिनों विद्यार्थियों एवं पालकों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में मैथ्स में सीटें बढ़ाने का निवेदन किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने शिक्षा मंत्री सहित अधिकारियों संपर्क करते हुए उन्हें पत्र प्रेषित कर उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में मैथ्स क्लॉस की सीटें बढ़ाने के लिए अनुरोध किया था। सांसद श्री साहू के प्रयासों से उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में कक्षा ग्यारहवीं मैथ्स में पचास सीटें बढ़ाई जाने के आदेश हो गये है। जिसका सीधा लाभ उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि मैथ्स के प्रति विद्यार्थियों के बढ़ते रूझान के कारण कक्षा ग्यारहवीं में मैथ्स लेने के लिए विद्यार्थियों की वेटिंग लिस्ट बढ़ती जा रही थी। उत्कृष्ट विद्यालय में इस वर्ष घोषित हुए बारहवीं बोर्ड के परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए जिले सहित प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया था। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने विशेषकर मैथ्स विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए थे। उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में कक्षा ग्यारहवीं मैथ्स में पचास सीटें बढ़ाए जाने पर विद्यार्थियों सहित उनके पालकों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
Share News On