सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल में की पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात
राजनीति
19-Nov-26
सांसद ने सामुदायिक भवनों के निर्माण की स्वीकृति का किया निवेदन

छिन्दवाड़ा अपडेट
छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिलों के विकास को लेकर हमेषा ही प्रयत्नषील और कृतसंकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू लगातार विकास कार्यों को लेकर प्रयासरत है। सांसद के द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों का ही नतीजा है कि दोनों जिलों में स्वीकृत करोड़ों के विकास कार्यों स्वीकृत होकर प्रारंभ भी हो गए है। अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में ही सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों में करोड़ों रूपयें के विकास कार्य स्वीकृत कराकर प्रारंभ भी करा दिए है। बुधवार को भोपाल पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों के विकास कार्यों को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से भी मुलाकात की है। इस दौरान मंत्री प्रहलाद पटेल ने सांसद बंटी विवेक साहू को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है। मुलाकात के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता टीकाराम चंद्रवंशी, बंटी पटेल, लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, गोलू पटेल, अनिल राय मौजूद थे।
सांसद ने सामुदायिक भवनों के निर्माण की स्वीकृति का किया निवेदन
सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से मुलाकात करते हुए जहा उनसे छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की वही दोनों जिलों की सामुदायिक भवन विहिन पंचायतों में सामुदायिक भवनों की स्वीकृति का निवेदन किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश में सबसे अधिक सामुदायिक भवन छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में स्वीकृत किए गए है, जिस पर उन्होंने पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल का आभार भी व्यक्त किया है। सांसद श्री साहू ने पंचायत मंत्री श्री प्रहलाद से प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत दोनों जिलों में सड़कों के निर्माण के लिए निवेदन करते हुए प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों की स्वीकृति का निवेदन भी किया है। जिस पर पंचायत मंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन सांसद श्री साहू को दिया है।