Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कार्यालय में सांसद बंटी विवेक साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं

कार्यालय में सांसद बंटी विवेक साहू ने सुनी लोगों की समस्याएं
राजनीति
01-Sep-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने मंगलवार को सांसद कार्यालय में आमजनों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और उसका निराकरण किया। सांसद श्री साहू से मिलने के लिए सांसद कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। आमजनों से मुलाकात करते हुए सांसद श्री साहू ने सभी की समस्याओं सुनते हुए उसका निराकरण किया।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू सांसद कार्यालय सहित जिले में दौरे के दौरान लगातार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण कर रहे है। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा की जनता को अब अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और ना ही लंबी लाईनों में लगना पड़ रहा है। अब जनता के लिए सांसद बंटी विवेक साहू सहज रूप से उपलब्ध होकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहे है।    

सांसद कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुंचे आमजनों ने भी सांसद श्री साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निराकरण करने का निवेदन किया था। जिस पर श्री साहू ने अधिकांष समस्याओं का तत्काल ही निराकरण कर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कर उसका निराकरण करने के लिए कहा, वही कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन संबंधित आवेदनकर्ताओं को दिया। इस दौरान छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले से आए हुए आमजनों सहित ग्रामीणों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। 
Share News On