Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने की जनसुनवाई

सांसद बंटी विवेक साहू ने की जनसुनवाई
राजनीति
08-Aug-26
सांसद ने सांसद कार्यालय में की आमजनों से मुलाकात

छिन्दवाड़ा

दिल्ली दौरे के बाद छिन्दवाड़ा लौटे सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय में आमजनों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और उसका निराकरण किया। सांसद श्री साहू से मिलने के लिए सांसद कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। आमजनों से मुलाकात करते हुए सांसद श्री साहू ने सभी की समस्याओं को सुनते हुए उसका निराकरण किया।

सांसद कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुंचे आमजनों ने भी सांसद श्री साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निराकरण करने का निवेदन किया था। जिस पर श्री साहू ने कुछ समस्याओं का तत्काल ही निराकरण कर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कर उसका निराकरण करने के लिए कहा, वही कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन संबंधित आवेदनकर्ताओं को दिया। इस दौरान आमजनों सहित कुछ सामाजिक और अन्य संगठनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
Share News On