Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला चिकित्सालय के मैटरनिटी विंग में लगा प्रसवपूर्व जांच एवं परामर्श शिविर

जिला चिकित्सालय के मैटरनिटी विंग में लगा प्रसवपूर्व जांच एवं परामर्श शिविर
स्वास्थ्य
08-Aug-26
जांच कर उच्च जोखिम गर्भावस्था और आवश्यक उपचार किया

छिंदवाड़ा 

शिविर में कुल 142 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 48 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) के रूप में चिन्हित की गईं। 43 महिलाओं की जीडीएम स्क्रीनिंग की गई, जिनमें 6 महिलाएं पॉजिटिव पाई गईं। इसके साथ ही 17 महिलाओं की यूएसजी जांच एवं 31 महिलाओं की एचआईव्ही स्क्रीनिंग की गई। सभी गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच, विशेषज्ञ परामर्श तथा पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

इन डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं

शिविर में आरएमओ एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन कोडापे, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपी महाजन, डॉ. श्वेता पाठक एवं डॉ. शीतल गडपाले तथा अस्पताल प्रबंधक डॉ. उदय पराड़कर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में निजी नर्सिंग होम से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा मुइत्रा एवं डॉ. निरजा तिवारी ने अपनी निःशुल्क विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करते हुए गर्भवती महिलाओं की जांच एवं परामर्श में सहयोग किया। निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता से गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

नर्सिंग स्टाफ ने संभाला मोर्चा

इसके अतिरिक्त प्रभारी डीपीएचएनओ सुश्री वंदना परिहार, एमएच कॉर्डिनेटर सुश्री स्वर्णलता यादव, ओपीडी इंचार्ज सुश्री सुरेखा मसीह, नर्सिंग ऑफिसर सुश्री मीना, सुश्री अनिता, सुश्री प्रीति, सुश्री वंदना एवं अंतरा फाउंडेशन की नर्स मेंटर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय सहभागिता की। शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, एचआरपी की पहचान एवं प्रबंधन, जीडीएम स्क्रीनिंग, यूएसजी एवं एचआईव्ही जांच, पोषण एवं स्वास्थ्य परामर्श तथा आवश्यकता के अनुसार रेफरल सेवाएं प्रदान की गईं।

सुरक्षित मातृत्व के बताए उपाए

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं में जोखिम की समय पर पहचान एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित कर सुरक्षित मातृत्व एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया। शासकीय एवं निजी क्षेत्र के चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों के समन्वित प्रयास से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Share News On