बाल विवाह मुक्त करने सांसद बंटी विवेक साहू ने रवाना की रथ यात्रा
छिंदवाड़ा
08-Mar-26
सांसद ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
छिंदवाडा
जिले को बाल विवाह मुक्त करने के लिए रथ यात्रा निकाली गई। सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रचार रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ यात्रा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाल विवाह के प्रति नागरिकों को जागरुक करेगी।

इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने बाल विवाह को समाज की कुप्रथा बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बालिकाओं के भविष्य को चौपट करने वाली प्रथा है,उन्होंने बाल विवाह ना करके बालिकाओं को पढने बढने देने के लिए अपील की। इससे पहले प्रदीपन संस्था की रथ यात्रा को सांसद ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्ण हरजानी, संस्था की डाईरेक्टर रेखा गुजरे, कोआर्डिनेटर रामनाथ उईके, काउंसलर रंजीता कश्यप, सीएसडब्ल्यु मनोज उईके, मनोज इवनाती, धीरेेंद्र उईके, रेखा मरावी, रामेती डेहरिया उपस्थित रहे। रथ यात्रा पहले दिन सिहोरामाल, खापाभाट, घोघरा, अतरवाडा, चांद आदि गांवों में पहुंची। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने बाल विवाह मुक्त छिंदवाडा के लिए नागरिकों को जागरुक किया गया।