Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ब्रम्ह समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

ब्रम्ह समाज ने मनाया होली मिलन समारोह
छिंदवाड़ा
08-Mar-26
छिंदवाड़ा

रविवार को रंगपंचामी के अवसर पर ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष विजय पांडे ने बताया की रविवार को समाज द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था जिसमे समाज के बुजुर्गों के साथ सभी युवाओं ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगा कर रंगों के पावन पर्व की शुभकामनायें दी। सभी सामाजिक बंधुओं ने आगामी माह से प्रारंभ होने वाली नई बी सी में सम्मिलित होने की अपनी सहमति दी। इस अवसर पर मनोरंजनात्क खेल के अलावा  सामाजिक चर्चा भी हुई। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व बीसी के सभी 10 ग्रुप के सदस्यगण उपस्थित थे।

Share News On