Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

गर्मी में जल संकट आए तो इन नंबरों पर करें फोन

गर्मी में जल संकट आए तो इन नंबरों पर करें फोन
छिंदवाड़ा
08-Mar-26
कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने समाधान के लिये बनाए कंट्रोल रूम 

छिन्दवाडा 

ये अच्छी बात है कि अभी गर्मी शुरू नहीं हुई है लेकिन जिला प्रशासन ने पेयजल संकट को लेकर सजगता और सर्तकता दोनों बरतनी शुरू कर दी है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिले में ग्रीष्मकाल के दौरान संभावित पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड छिंदवाड़ा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के त्वरित निराकरण एवं सतत निगरानी के लिए जिला एवं उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07162-299040 निर्धारित किया गया है।

छिंदवाड़ा के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में मनोज राउत (प्रभारी मानचित्रकार) मोबाइल नं.- 9039141289, मोहित नरताम (सहायक मानचित्रकार) मोबाइल नं.-  7415103637 तथा राजेन्द्र सोलंकी (हैंडपंप टेक्नीशियन) मोबाइल नं.- 9926302496 को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विकासखंड छिंदवाड़ा में श्रीमती अर्चना चौकसे (प्रभारी सहायक यंत्री) मोबाइल नं.- 9340457416, श्रीमती गंगा सलाम (उपयंत्री) मोबाइल नं.- 8889459981 तथा विकासखंड मोहखेड़ के लिए पंकज बामने (उपयंत्री) मोबाइल नं.- 9755891731 को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विकासखंड चौरई में कु. रीता मरकाम (प्रभारी सहायक यंत्री) मोबाइल नं.- 7974494785, कु. दिया ठाकुर (उपयंत्री) मोबाइल नं.- 7828666365 तथा विकासखंड बिछुआ के लिए दीपक कुमार अहिरवार (उपयंत्री) मोबाइल नं.- 7970042411 को जिम्मेदारी दी गई है।

विकासखंड सौंसर में सुभाष गाडगे (प्रभारी सहायक यंत्री) मोबाइल नं.- 9425873160, अभय चौरसिया (उपयंत्री) मोबाइल नं.- 7566519459 तथा विकासखंड पांढुर्णा के लिए प्रशांत गायकवाड़ (उपयंत्री) मोबाइल नं.- 9424045220 को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना उपरोक्त अधिकारियों को दें, जिससे शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। फिर भी आपकी समस्याओं का निराकरण न हो तो सीधे कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में इस बात की शिकायत की जा सकती है।
Share News On