Home News Helpline Classified Jobs About Contact

शिक्षा विभाग में एक नया भ्रष्टाचार, प्राचार्य ने शिक्षकों से वसूली अवैध राशि

शिक्षा विभाग में एक नया भ्रष्टाचार, प्राचार्य ने शिक्षकों से वसूली अवैध राशि
छिंदवाड़ा
08-Mar-26
सांदीपनी विद्यालय हर्रई के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी

छिन्दवाडा 

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम ने हर्रई के सांदीपनी विद्यालय प्राचार्य को पर्यवेक्षण कार्य में लगे शिक्षकों से बिस्तर के नाम पर किराये की राशि वसूलने के मामले में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री मरकाम ने बताया कि जिले के विकासखंड हर्रई में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण कार्य में लगाए गए शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था सांदीपनी विद्यालय में की गई थी। आरोप है कि वहां ठहरे शिक्षकों से बिस्तर के किराये के नाम पर राशि वसूली गई। इस संबंध में प्राचार्य सांदीपनी विद्यालय हर्रई को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल का गठन कर जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य से प्राप्त स्पष्टीकरण एवं जांच दल द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर यदि दोष सिद्ध पाया जाता है, तो प्राचार्य के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा।

Share News On