सांसद बंटी विवेक साहू ने ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी
राजनीति
25-Aug-26
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने समस्त मुस्लिम समाज को ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में सांसद श्री साहू ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह त्यौहार समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने का संदेश देता है। समाज के हर तबके के बीच सौहार्द्रता बढ़ाने के लिए प्रेरणादाई इस त्यौहार पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी की उन्नति, तरक्की और खुशहाली की कामना की है।