Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी ईद की मुबारकबाद

कमलनाथ व नकुलनाथ ने दी ईद की मुबारकबाद
राजनीति
25-Aug-26
छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने देश, प्रदेश, जिले व नगरवासियों को ईंद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी है। कमलनाथ जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि इस्लाम धर्म के प्रमुख धर्म गुरु पैगंबर मोहम्मद साहब ने अमन, प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का रास्ता मानव जाति को दिखाया। हम सभी को उसका अनुसरण कर मानवता, इंसानियत, परोपकार के लिए कार्य करते रहना चाहिए।

पूर्व नकुलनाथ ने ईद की हार्दिक मुबारकबाद देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि सद्भाव और एकजुटता सदैव बनी रहे। समग्र रूप से प्रसन्नता और समृद्धि हो। यह त्योहार समाज में भाईचारे व करूणा के बंधन को और अधिक मजबूत करें। इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए मार्ग आपसी भाईचारे और आपसी प्रेम को मजबूत करें। उन्होंने पुनः देश, प्रदेश, जिले व नगरवासियों को ईद मिलादुन्नबी की हार्दिक-हार्दिक मुबारकबाद दी।
Share News On