Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू कल बहनों से बंधवाएंगे राखी और लेंगे आर्शीर्वाद

सांसद बंटी विवेक साहू कल बहनों से बंधवाएंगे राखी और लेंगे आर्शीर्वाद
राजनीति
25-Aug-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रक्षा बंधन के पावन अवसर पर छिन्दवाड़ा शहर में कल 27 अगस्त से 29 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए जहा बहनों से राखी बंधवाएंगे वहीं उनका आर्शीर्वाद भी लेंगे।

सांसद बंटी विवेक साहू रक्षा बंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त दिन गुरूवार को छिन्दवाड़ा शहर के वार्ड नंबर 01 एवं 48 व वार्ड नंबर 38 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते हुए बहनों से राखी बंधवाएंगे। सांसद श्री साहू वार्ड नंबर 01 व 48 में रेलवे क्रासिंग के पास शिव शम्भू मंदिर परतला में दोपहर 12 बजे से एवं वार्ड नंबर 38 में स्थित चंद्रप्रभा लॉन में दोपहर 3 बजे आयोजित रक्षाबंधन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सांसद श्री साहू रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को वार्ड नंबर 16 में स्थित कुसमेली टेकड़ी के पास दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होते हुए बहनों से राखी बंधवाएंगे। सांसद बंटी विवेक साहू 29 अगस्त को सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यालय में मौजूद रहकर बहनों से राखी बंधवाते हुए उनका आर्शीर्वाद लेंगे।
Share News On