Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

रंगमंचों के निर्माण के लिए सांसद बंटी विवेक साहू ने स्वीकृत की 31 लाख की सांसद निधि

रंगमंचों के निर्माण के लिए सांसद बंटी विवेक साहू ने स्वीकृत की 31 लाख की सांसद निधि
छिंदवाड़ा
22-Jan-26
मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर 7 भाजपा मंडलों में होगें 29 रंगमंचों के निर्माण कार्य

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से करोड़ों के निर्माण कार्य स्वीकृत किए जाकर प्रारंभ किए जा चुके है। सांसद श्री साहू जहा दोनों जिलों में मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान देकर विकास कार्य स्वीकृत करवा रहे है वहीं अपनी सांसद निधि से भी विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कर रहे है। इसी के तहत सांसद श्री साहू ने 7 भाजपा मंडल अध्यक्षों की अनुशंसा पर 29 रंगमंचों के निर्माण कार्य के लिए अपनी सांसद निधि से 31 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है।  

सांसद बंटी विवेक साहू ने विभिन्न 29 रंगमंचों के निर्माण के लिए 31 लाख की राशि स्वीकृत की है। जिसमें बिछुआ के मंडल अध्यक्ष शेलेन्द्र शेलू चोपड़े की अनुशंसा पर ग्राम खमरा में एक लाख, ग्राम मोया में एक लाख, ग्राम नीमढाना में एक लाख, ग्राम बडोसा में एक लाख, ग्राम गोनावाडी में एक लाख। अमरवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा की अनुशंसा पर ग्राम सेजवाड़ा में एक लाख 50 हजार, ग्राम पिपरिया राजगूरू में एक लाख 50 हजार, ग्राम लाटगांव में एक लाख, ग्राम उमरिया में एक लाख। ग्रामीण मण्डल पगारा अध्यक्ष मनीष यादव की अनुशंसा पर ग्राम लोहारी बांदरी में एक लाख, ग्राम इकलहरा में एक लाख, ग्राम भमोड़ी में एक लाख, ग्राम पंचायत कोहका के बाबा ढ़ाना में एक लाख, ग्राम पंचायत सेठिया के मढ़ई ढाना में एक लाख। 

जुन्नारदेव नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी की अनुशंसा पर ग्राम बिलावर खुर्द के वार्ड नं. 4 में एक लाख 50 हजार, ग्राम बिलावर खुर्द के गाम पटनिया में एक लाख 50 हजार। नगर मंडल अध्यक्ष दमुआ सोनू पाटिल की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत चिकटबर्री के ग्राम पिपरिया में एक लाख, ग्राम पंचायत गोप के ग्राम भौराखापा में एक लाख, ग्राम पंचायत बिछुआ खुर्द के ग्राम बिछुआ में एक लाख, ग्राम पंचायत तराई के ग्राम झानाझिरी में एक लाख, ग्राम पंचायत बातरी में एक लाख। 

दमुआ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवम साहू की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत आलमोद में एक लाख, ग्राम पंचायत टेमरू के ग्राम पातरे में एक लाख, ग्राम पंचायत झापिया के ग्राम बिछुआ चरनभटा में एक लाख, ग्राम पंचायत भरदागढ़ के ग्राम भीमसेनढाना में एक लाख, ग्राम पंचायत कोआझिरी में एक लाख। मण्डल अध्यक्ष बटकाखापा हरीश साहू की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत बिछुआ के ग्राम सालेबरू में एक लाख, ग्राम पंचायत सालढाना के ग्राम गुन्हेरी में एक लाख, ग्राम पंचायत ओझलढाना के ग्राम तेन्दूढाना में एक लाख की राशि स्वीकृत की है। रंगमंचों के निर्माण कार्यों के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर भाजपा मंडलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों एवं वार्डवासियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।  
Share News On