7 करोड़ 91 लाख से बनेगा सौंसर- राजना मार्ग
छिंदवाड़ा
22-Jan-26
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 20.20 किलोमीटर सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति
छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने सौंसर क्षेत्र के निवासियों को सौंसर राजना मार्ग की सौगात दिलाई है। सांसद श्री साहू के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने 20.20 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ 91 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। सांसद श्री साहू की पहल पर सौंसर के क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। उक्त सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा हो सकेगी। उक्त सड़क की स्वीकृति दिये जाने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री छिंदवाड़ा प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के द्वारा वर्षों सें लंबित करोड़ों की लागत वाली सड़कों की लगातार स्वीकृति दी जा रही है। सांसद श्री साहू के प्रयासों से ही केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने सावनेर से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सिवनी तक 150 किलोमीटर की फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए 2500 करोड़ स्वीकृत किए है। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के 50 साल के इतिहास में पहली बार क्षेत्रवासियों की वर्षों से लंबित मांगे सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से पूरी हो रही है।
विदित हो कि विगत दिनों सौंसर के प्रवास के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू के समक्ष सौंसर से राजना के निर्माण की मांग रखी गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री व लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात करते हुए सौंसर से राजना सड़क निर्माण की मांग की थी। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग की स्थाई वित्तीय समिति की 296वीं बैठक में अनुमोदित कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति के तहत सौंसर से राजना मार्ग को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उक्त सड़क निर्माण की स्वीकृति दी जाने पर सौंसर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह एवं सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।