Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पातालेश्वर धाम कुंड की सफाई कर दिया जल स्वच्छता का संदेश

पातालेश्वर धाम कुंड की सफाई कर दिया जल स्वच्छता का संदेश
छिंदवाड़ा
22-Jan-26
स्वच्छता से ही अच्छा स्वास्थ और समृद्धि आती है: जैन

छिंदवाड़ा 

गुरूवार को पातालेश्वर धाम के कुंड की साफ सफाई और जल संरक्षण का कार्य मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नगर विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान,  पातालेश्वर धाम का पौराणिक, ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, भौगोलिक, आर्थिक एवं वैज्ञानिक महत्व को जाना गया। 

कार्यक्रम में जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने बताया कि शासन की योजनाओं और उनके पात्र हितग्राहियों को उनका लाभ मिले इसके लिए हमें योजनाओं को स्वयं जानना-समझना होगा और लोगों को बताना होगा। पर्यावरण व जल संचय अभियान में परामर्श दाता विनोद तिवारी ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण हेतु स्वयं से प्रयास करना होगा जिससे कि हमें आने वाली पीढ़ियां को कुछ अच्छा वातावरण दे सकें। श्रीमति लता नागले ने स्व-आधारित नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए स्वदेशी से स्वाबलंबन युक्त जीवन पद्धत्ति जीने पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में अन्य विषय में श्रीमति तृप्ति ठाकुर, आएशा लोधी, आयुषा, संघमित्रा, वंदना भटपगारे व समाजसेवी डॉ महेश बंदेवार सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अमित बरखानिया, चितेश डेहरिया, अखिलेश बरखानिया,अखिलेश बर्खानिया, राजाराम धुर्वे , पवित्रा, सपना परतेती, रोशनी खंडाते, रिचा चौहान सहित बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट उपस्थित थे।
Share News On