Home News Helpline Classified Jobs About Contact

प्रतिदिन सुबह सांसद बंटी साहू कर रहे पौधरोपण

प्रतिदिन सुबह सांसद बंटी साहू कर रहे पौधरोपण
राजनीति
26-Aug-26

गगन विहार कॉलोनी में बुधवार को किया पौधरोपण

छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में आमजनों को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए लगातार कार्यक्रमों में शामिल होकर पौधारोपण कर रहे है। वे इस दौरान जहा आमजनों सहित जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील कर रहे है वही लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलवा रहे है। इसी के तहत सांसद श्री साहू छिन्दवाड़ा शहर में प्रतिदिन सुबह के समय दोपहिया वाहन से ही शहर का भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर रहे है।

सांसद बंटी विवेक साहू अपनी इस मुहिम के तहत बुधवार की सुबह छिंदवाड़ा भाजपा नगर मंडल-2 के बूथ क्रमांक 103 क्षेत्र में स्थित गगन विहार कॉलोनी पहुंचे और वार्डवासियों, भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की स्थानीय समस्याओं, नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं एवं आगामी विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की है कि आइए हम सभी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरियाली का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने गगन विहार कॉलोनी में ही भाजपा कार्यकर्ता मनोहर यादव के निवास में पहुंचकर आत्मीय संवाद भी किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, पार्षद राजकुमार बघेल, बूथ अध्यक्ष रोहित चौरे, महेश यादव, चंद्रपाल सिंह चौधरी, मनोहर यादव, मंगल पटेल, अनिल सोलापुर, मोहित पटेल, निर्भय पटेल, राजकुमार चोरिया, प्रकाश सोनी, प्रवीण सोनी,  रवणेश पटेल, अमन लोनारे, विकास लोनारे, सोनू बचिरे, रामेश्वर लिंगायत, अरविंद सिंगारे, प्रदीप पटेल, गगन यादव, सुरेंद्र विश्वकर्मा, राधेश्याम रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थेे।
Share News On