Home News Helpline Classified Jobs About Contact

परासिया में एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के नवीन सत्र का शुभारंभ

परासिया में एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के नवीन सत्र का शुभारंभ
छिंदवाड़ा
26-Aug-26
छिन्दवाडा 

सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू) के नवीन सत्र का शुभारंभ विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में नवीन छात्रों को पाठ्य पुस्तकें प्रदान की गईं। विकासखंड समन्वयक संजीव भाँवरकर द्वारा जन अभियान परिषद के प्रकल्प एवं किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मेंटर शंकर राम प्रजापति द्वारा पाठ्यक्रम का परिचय, विशेषता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मेंटर श्रीमती नमिता सिंह द्वारा पाठ्यक्रम संचालन के विविध आयाम तथा व्यावसायिक वैकल्पिक विषय प्रयोगशाला की जानकारी दी गई।

मेंटर मनीष कैथवास द्वारा सीएमसीएलडीपी कक्षाओं के संचालन एवं सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी ऐप की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। पंकज अंबेदास द्वारा पुस्तक वितरण कार्यक्रम में सहयोग दिया गया।

विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया द्वारा जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई तथा जन अभियान परिषद के छात्रों को अपना परिवार समझकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। देवी सिंह राजपूत ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जन अभियान परिषद से उन्होंने सीएमसीएलडीपी कक्षाओं में बहुत कुछ सीखने को मिला है। इस अवसर पर नवांकुर संस्था से  कुबेर सूर्यवंशी, अंकेश बाघ, मनीष भलावी एवं  देवी सिंह राजपूत उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार रूपेश सूर्यवंशी द्वारा व्यक्त किया गया।
Share News On