ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत
राजनीति
26-Aug-26
छिन्दवाड़ा

अमन, प्रेम और आपसी भाईचारे का पर्व ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकाले गए जुलूस का कांग्रेस ने महात्मा गांधी चौक पर इस्तकबाल किया। महात्मा गांधी चौक पर आयोजित इस्तकबाल कार्यक्रम में कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने जुलूस का स्वागत करते हुए जिलेवासियों को कमलनाथ एवं नकुलनाथ व कांग्रेस परिवार की ओर से ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, आपसी भाईचारे व जनभावनाओं के प्रति सम्मान का पर्व है। उन्होंने जुलूस में शामिल मुस्लिम भाइयों को गमच्छा व टोपी भेंट करने के साथ ही पुष्प गुच्छ व पुष्पहार से कांग्रेस परिवार की ओर स इस्तकबाल किया। कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष फिरोज खान ने उपस्थित समस्त कांग्रेस परिवार के सदस्यों का आत्मीय आभार जताया। आयोजित कार्यक्रम में गंगाप्रसाद तिवारी, धर्मेन्द्र सोनू मागो, पप्पू यादव, नितिन उपाध्याय, ब्रजेश उर्फ टिंकू राय, शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर, आशीष चौधरी, अर्जुन बघेल, अर्पित नायक, दीपक यादव, मुकेश उपाध्याय, दीपा यादव, ज्योति डेहरिया, ममता चोखे व राजू वाडिवा सहित अन्य उपस्थित रहे।