Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

MP बोर्ड ने जारी की 2026-27 के लिये फीस लिस्ट

MP बोर्ड ने जारी की 2026-27 के लिये फीस लिस्ट
मध्यप्रदेश
20-Feb-26
परीक्षाओं और मान्यताओं के लिए अब देना होगा इतना शुल्क

छिंदवाड़ा



माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित शुल्क संरचना घोषित कर दी है। इसके तहत अब हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के साथ-साथ नामांकन के लिए नई संरचना के मुताबिक शुल्क देना होगा।

छात्र अब उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने के लिए भी निर्धारित नए शुल्क का भुगतान करेंगे। इसके अतिरिक्त, निजी स्कूलों के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर पर संबद्धता और नवीनीकरण शुल्क की दरें भी स्पष्ट कर दी गई हैं। मंडल का यह कदम बोर्ड की प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आगामी परीक्षाओं के संचालन को अधिक सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इस तरह रहेगी फीस परीक्षा शुल्क

नियमित छात्रों के लिए सभी विषयों के लिए परीक्षा शुल्क: 1500 रुपये

स्वाध्यायी छात्रों के लिए सभी विषयों के लिए परीक्षा शुल्क: 1600 रुपये

अतिरिक्त प्रति विषय के लिए : 700

द्वितीय परीक्षा के लिए शुल्क- एक विषय के लिए: 500- दो विषयों के लिए: 1000- तीन या चार विषय तक: 1500- चार से अधिक विषय: 2000

डीएलएड नियमित - संपूर्ण विषय परीक्षा शुल्क: 7000

डीएलएड परीक्षा द्वितीय अवसर- दो विषय तक: 3000- चार विषय तक: 5000- चार से अधिक विषय: 7000


हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी संबद्धता शुल्क

10वीं नवीन संबद्धता शासकीय: 20000

10वीं नवीन संबद्धता अशासकीय: 22000

12वीं नवीन संबद्धता शासकीय: 27000

12वीं नवीन संबद्धता अशासकीय: 30000

12वीं नवीनीकरण शासकीय: 9000

10वीं नवीनीकरण अशासकीय: 10000

अन्य फीस- ग्राहयता शुल्क (अन्य बोर्ड से आए छात्रों हेतु): 1200

परीक्षा केंद्र परिवर्तन शुल्क: 1000- विषय/माध्यम/संकाय परिवर्तन (प्रति विषय) शुल्क : 700

प्रतिलिपि अंकसूची/ प्रमाण-पत्र/ माईग्रेशन (10 वर्ष के अभिलेख): 1000

प्रतिलिपि अंकसूची/प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन (10 वर्ष से पुराने अभिलेख): 1200

सत्यापन अंकसूची/प्रमाण पत्र/माईग्रेशन (10 वर्ष तक) : 1000

सत्यापन अंकसूची/प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन (10 वर्ष से पुराने): 1200

अंकसूची/प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन में संशोधन (परीक्षाफल घोषणा से तीन माह तक): निशुल्क

अंकसूची/प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन में संशोधन (तीन माह से एक वर्ष तक) प्रति अभिलेख: 600

अंकसूची/प्रमाणपत्र/माईग्रेशन में संशोधन (एक वर्ष से पुराने) प्रति अभिलेख: 1000

उत्तरपुस्तिकाओं की पुर्नगणना हेतु: 400- 18 उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति हेतु: 350
Share News On