कलेक्टर ने सी.डब्ल्यू.एस.एन. बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण
छिंदवाड़ा
19-Feb-26
75 इंची स्मार्ट टीवी से निर्मित स्मार्ट क्लास का भी किया विधिवत उद्घाटन
छिन्दवाडा
कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा आज सी.डब्ल्यू.एस.एन. बालिका छात्रावास, बी.टी.आई केम्पस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा छात्रावास को उपहार स्वरूप प्रदान की गई 75 इंची स्मार्ट टीवी से निर्मित स्मार्ट क्लास का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर ए.पी.सी. आई.ई.डी. गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने छात्रावास को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा उपहार में प्रदान की गई सामग्री की विस्तृत जानकारी कलेक्टर श्री नारायन को दी। कलेक्टर श्री नारायन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए उपयोगी बताया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल, जिला परियोजना समन्वयक जे.के. ईड़पाची, प्राचार्य डाइट एम.के.पाण्डवा, ए.पी.सी. संकेत जैन, भानू कुमार गुमास्ता एवं बी.आर.सी. अजय केकतपुरे सहित छात्रावास के वार्डन, सहायक वार्डन, स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री नारायन ने छात्रावास की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।