डिस्ट्रिक्ट बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान के लिए स्टार्टअप सेल का गठन
छिंदवाड़ा
19-Feb-26
स्टार्टअप्स को मिलेगी संस्थागत सहयोग एवं वित्तीय सहायता
छिन्दवाडा
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छिंदवाड़ा ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट बिज़नेस रिफॉर्म एक्शन प्लान अंतर्गत दिए गए निर्देशानुसार कार्यालय में स्टार्टअप सेल का गठन किया गया है। जिसमें प्रबंधक श्रीमती आभा चोखान्द्रे को नोडल अधिकारी एवं संपर्क अधिकारी के लिये कार्यालय के समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। म.प्र. स्टार्टअप नीति एवं कार्यान्वयन योजना 2025 के अंतर्गत स्टार्टअप्स को संस्थागत सहयोग एवं वित्तीय सहायताएं जैसे स्टार्टअप सीड फंड, स्टार्टअप केपिटल फंड, निवेश/ ऋण सहायता एवं कोलैट्रल मुक्त ऋण आदि सहायताएं प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि डीपीआईआईटी द्वारा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप, जिन्हें ऋण की आवश्यकता हो वे एमएसएमई विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त कर सकते हैं तथा प्राप्त ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा गारंटी फीस की प्रतिपूर्ति के साथ ही म.प्र. स्टार्टअप नीति एवं कार्यान्वयन योजना 2025 के अंतर्गत 15-18 प्रतिशत तक की अनुदान सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक स्टार्टअप योजना के लाभ के लिये समस्त पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।