Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेताओं, शिक्षकों एवं पालकों का किया सम्मान

जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेताओं, शिक्षकों एवं पालकों का किया सम्मान
छिंदवाड़ा
19-Feb-26
छिन्दवाडा 

कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मुख्य आतिथ्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल, जिला परियोजना समन्वयक जे.के. इंड़पाची तथा प्राचार्य डाइट एम.के. पाण्डवा की उपस्थिति में आज जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में कक्षा दूसरी से कक्षा 8वीं तक के विषयवार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 32 विद्यार्थियों, उनके मार्गदर्शी शिक्षकों एवं पालकों का सम्मान किया गया।

कलेक्टर श्री नारायन के हस्ते छात्रों को ट्रैक सूट, केप, मिल्टन वॉटर बाटल, मिल्टन टिफिन बॉक्स, स्कूल बैग, ज्योमेट्री बॉक्स (कम्पास), प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान किए गए। साथ ही मार्गदर्शी शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री नारायन ने छात्र-छात्राओं को और अधिक मेहनत करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिये मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पालकों को बच्चों को खेलकूद के साथ ही अन्य पत्र-पत्रिकाएं एवं प्रेरक कहानी की किताबें पढ़ने के लिये प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल प्रथम स्थान प्राप्त करना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि कौशल आधारित ज्ञान अर्जन भी आवश्यक है। शिक्षकों को प्रेरित करते हुए उन्होंने अंग्रेजी विषय के राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिये व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा केन्द्र के अकादमिक समन्वयक संकेत जैन द्वारा ओलंपियाड का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर ए.पी.सी. श्री भानू कुमार गुमास्ता, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, मुकेश श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव एवं बी.आर.सी. अजय केकतपुरे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बी.आर.सी. विनोद वर्मा, दिनेश डिगरसे, राजकुमार सूर्यवंशी, श्रीमती अराधना श्रीवास्तव,  आर.एन. पाल, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव,  अमित वर्मा, ऋषि जंघेला, आनंद सोनी सहित जिला शिक्षा केन्द्र एवं जनपद शिक्षा केन्द्र का समस्त स्टाफ उपस्थित था। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों के लिए स्वरुचि पूर्ण भोजन की व्यवस्था भी की गई।
Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।