Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नई खदान खोलने डब्ल्यूसीएल जीएम से सांसद ने मांगे प्रस्ताव

नई खदान खोलने डब्ल्यूसीएल जीएम से सांसद ने मांगे प्रस्ताव
छिंदवाड़ा
04-May-26
बंद खदानों में भरे जल की उपयोगिता के संबंध में भी की चर्चा

छिन्दवाड़ा

कोयलांचल में बंद पड़ी कोयला खदानों को खोलने के लिए लगातार प्रयासरत सांसद बंटी विवेक साहू ने डब्ल्यूसीएल के जीएम लक्ष्मीकांता महापात्रा के साथ बैठक करते हुए कोयलांचल क्षेत्र की बंद पड़ी कोयला खदानों सहित नई कोयला खदानों को खोलने और अन्य कार्यों के प्रस्ताव मांगे है। इस दौरान सांसद ने पेंच कन्हान में चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए डब्ल्यूसीएल के जीएम को आवश्यक दिशा निर्देंश भी दिए है।

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय के प्रमुख विभाग कोयल मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य एवं छिन्दवाड़ा व पांढुर्णा सांसद बंटी विवेक साहू लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से ही कोयलांचल में बंद पड़ी कोयला खदानों सहित नई कोयला खदानों को खोलने के लिए प्रयासरत है। जिसे लेकर वे दिल्ली व भोपाल प्रवास के दौरान मंत्रियों एवं अधिकारियों से लगातार मुलाकात कर रहे है। जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आने लगे है। इसे लेकर सांसद श्री साहू ने गत दिनों डब्ल्यूसीएल के जीएम के साथ बैठक करते हुए पेंच एवं कन्हान क्षेत्र की डब्ल्यूसीएल से संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए डब्ल्यूसीएल के जीएम को आवश्यक दिशा निर्देंश भी दिए है।

बंद खदानों में भरे पानी की उपयोगिता पर की चर्चा

सांसद बंटी विवेक साहू ने पेंच एवं कन्हान क्षेत्र में नई खदानें खोलने के प्रस्ताव डब्ल्यूसीएल के जीएम से शीघ्र मांगे है। उन्होंने बंद हो चुकी कोयला खदानों में र्प्याप्त मात्रा में उपलब्ध पानी के उपयोग को लेकर भी डब्ल्यूसीएल के जीएम से चर्चा की है। उन्होने बंद पड़ी कोयला खदानों में उपलब्ध पानी में मछली पालन सहित पानी को पीने एवं अन्य उपयोग के लिए इस्तेमाल किए जाने हेतु फिल्टर प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी मांगा है।

कोयलांचल में पानी की समस्या से मिल सकता है निजाद

सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि बंद पड़ी कोयला खदानों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। यदि यहा पर फिल्टर प्लांट लगाकर पानी को पीने एवं अन्य उपयोग हेतु तैयार किया जाता है तो कोयलांचल में पानी की समस्या से निजात मिल सकता है। उन्होंने डब्ल्यूसीएल के जीएम से कोयलांचल में स्थित नगरीय निकायों के पास बंद पड़ी कोयला खदानों और उसमें उपलब्ध पानी की विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि बंद कोयला खदानों में पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। यहा पर केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से फिल्टर प्लांट सहित अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए कोयलांचल के निवासियों को पीने के लिए पानी सहित किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा सकता है।

मछली पालन को मिल सकता है बढ़ावा

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि वे इसे लेकर शीघ्र ही दिल्ली में केन्द्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी और भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित अन्य मंत्रियों एवं अधिकारियों से मुलाकात करते हुए उनसे सहयोग मांगेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मछली पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा हैं। इसके लिए यहा की बंद कोयला खदानों का उपयोग किया जा सकता है। सांसद श्री साहू ने डब्ल्यूसीएल के जीएम से बंद कोयला खदानों में पानी की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी मांगी है। विदित हो कि सांसद श्री साहू द्वारा कोयलांचल में पानी की समस्या के निजाद के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। सांसद के प्रयासों से ही परासिया में पानी की समस्या के निजाद के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत भी की गई है।
Share News On