Home News Helpline Classified Jobs About Contact

म.प्र. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य का छिंदवाड़ा दौरा 6 मई को

म.प्र. राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य का छिंदवाड़ा दौरा 6 मई को
छिंदवाड़ा
04-May-26
छिन्दवाडा

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगत सिंह नेताम 6 मई को जिला सिवनी से प्रस्थान कर शाम 4 बजे जिला छिंदवाड़ा पहुंचेंगे। आगमन के बाद वे कलेक्टर कार्यालय छिंदवाड़ा के सभाकक्ष में अनुसूचित जनजाति विभाग की संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में जिला प्रशासन एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इसके बाद श्री नेताम शाम 5 बजे सर्किट हाउस छिंदवाड़ा पहुंचकर आम नागरिकों से भेंट करेंगे। शाम 6 बजे वे नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा के महापौर श्री विक्रम अहके एवं जनजातीय समुदाय के वरिष्ठजनों से उनके निवास स्थल पर पहुंचकर सौजन्य भेंट करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री नेताम शाम 7रू30 बजे छिंदवाड़ा से अमरवाड़ा के ग्राम बांकामुकासा पहुंचेंगे, जहां वे श्री विजय सिंह चंदेल के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे रात्रि 8 बजे बालाघाट के दमोह (बिरसा) के लिए प्रस्थान करेंगे।
Share News On