Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने दी युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत

सांसद ने दी युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत
शिक्षा
08-Aug-26
पीजी कालेज में सम्पन्न हुई नशा मुक्त भारत अभियान पर प्रतियोगिता   
 
छिंदवाड़ा

मेरा युवा भारत माय भारत, छिंदवाड़ा द्वारा नशा मुक्त युवा व विकसित भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने एवं उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 8 प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थानीय पी जी कालेज मे किया गया। कार्यक्रम सांसद बंटी विवेक साहू के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ।

पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम को सांसद बंटी विवेक साहू ने सम्बोधित करते हुये कहा कि युवा देश की  अटूट शक्ति होती है, जिसके विषय मे माय भारत अपने पोर्टल मे 18 से 29 वर्ष के युवाओं को पंजियन करके समय -समय पर युवा प्रतिभागियों को एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने नशा मुक्त भारत आभियान की कल्पना को साकार करने के लिए युवाओं को नशे से दूर रहने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर आप अपने परिवार को सुरक्षित जीवन दे पायेंगे। माय भारत की जिला युवा अधिकारी सुष्मा गवली के मार्गदर्शन मे कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महापौर विक्रम अहके ने कहा कि अपने परिवार को सुरक्षित रखना हो तो हमे नशे से दूर रहना होगा, उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव से भी अवगत कराते हुये नशे से दूर रहने की अपील युवाओं से की है। माय भारत के समन्वय सी आर जंघेला ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत् जागरूकता कार्यक्रम मे समूह गायन, समूह नृत्य, रील मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग एवं कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमे प्रथम स्थान पर आये प्रतिभागियों को अतिथियों के हस्ते पुरुस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भेजा जाएंगा। कार्यक्रम का संचालन डा टीकमणी पटवारी एवं आभार प्रदर्शन समाजसेवी श्यामल राव ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डा लक्ष्मी चंद बड़गैय्या, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, मनोज सक्सेना, चंद्रकुमार चंदु जैन, श्रीमती गरिमा दामोदार, सभापति राहुल बंटी उइके, बलराम साहू, प्रमोद शर्मा, चन्द्रभान देवरे, मनोज कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोपली, विश्वेंद्र बैस, बडी संख्या में छात्र-छात्राएं और भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कॉलेज के अन्य लोग उपस्थित थे।


Share News On