Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मनरेगा मेट संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

मनरेगा मेट संघ ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
छिंदवाड़ा
23-Jul-25
छिंदवाड़ा

मनरेगा मेट श्रमिक संघ ने जिला अध्यक्ष मधु कुमार यादव के नेतृत्व में अस्थाई, आउटसोर्स कर्मचारी श्रमिक मोर्चा के राज्यव्यापी आव्हान के तहत कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ग्यापन सौंपकर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) में काम करने वाले मेठों के लिए न्यूनतम मानदेय, नियमित काम की मांग की। मनरेगा में जाबकार्ड धारी परिवार के हर सदस्य को 200 दिन काम एवं कलेक्ट्रेट दर 450 रूपए मजदूरी दिए जाने की मांग की। 


मनरेगा मेठ श्रमिकों की बैठक को अस्थाई कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने संबोधित करते हुए प्रदेश भर में चल रहे कामगारों के संघर्ष की जानकारी दी और 27 जुलाई को भोपाल में होने वाले महाआंदोलन में पहुंचने का आव्हान किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बिछुआ ओमप्रकाश वर्मा, चौरई ब्लाक अध्यक्ष राजेश वर्मा, तामिया ब्लाक अध्यक्ष इंगलेश उईके, परासिया ब्लाक अध्यक्ष राजेश कहार, जुन्नारदेव ब्लाक अध्यक्ष प्रमुख कुशराम, मोहखेड़ ब्लाक अध्यक्ष अमीन खान, छिंदवाड़ा ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र मालवी, अमरवाड़ा ब्लाक अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, हर्रई ब्लाक अध्यक्ष राजेश बट्टी सहित सैकडों की संख्या में मेठ श्रमिक शामिल रहे। जिला अध्यक्ष मधु कुमार यादव ने मेठों के साथ होते आ रहे आर्थिक अन्याय के खिलाफ संयुक्त संघर्ष को जरूरी बताया वहीं 27 को भोपाल पहुंचने की अपील की।
Share News On