Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

भारतीय मजदूर संघ के 70 वें स्थापना दिवस का धूमधाम से आयोजन

भारतीय मजदूर संघ के 70 वें स्थापना दिवस का धूमधाम से आयोजन
छिंदवाड़ा
23-Jul-25
छिन्दवाड़ा

भारतीय मजदूर संघ जिला समिति के द्वारा 23 जुलाई, बुधवार को स्थानीय पेंशनर्स सदन में 70 वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति के अनुसार भारत माता ,भगवान विश्वकर्मा ,राष्ट्रीय ऋषि श्रद्धेय दंत्तोपंत ठेंगड़ी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया । मंचस्य पदाधिकारी राजेश मनसुरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ बैतूल ,राकेश श्रीवास्तव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संजय शक्रवार छिन्दवाड़ा सिवनी विभाग के विभाग प्रमुख, डॉ.एम.के.मौर्य के साथ ही कार्यक्रम अध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत उपाध्यक्ष जिला समिति के द्वारा पूजन अर्चन किया गया ,कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री निरंजन सिंह राजपूत एवं डॉ.एम.के.मौर्य के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। अरूण कलीवार उपाध्यक्ष मॉझी मछुआ नाविक संघ के द्वारा संघ की गौरवगाथा का गायन किया गया । कार्यक्रम के अध्यक्ष मनसुरिया जी ने 70 वें वर्ष की गौरवगाथा की समाप्ति तथा 71 वें वर्ष में प्रवेश की शुभकामनाऐं प्रेषित की और आज के कार्यक्रम के सफल आयोजन की शुभकामनाएंें व्यक्त की।


पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली से 70 वें वर्ष के समापन समारोह के जीवन प्रसारण का सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा उल्लासपूर्वक श्रवण किया गया। दिल्ली के प्रसारित कार्यक्रम में आज के आयोजन की प्रस्ताविका अखिल भारतीय अध्यक्ष हिरणमय पंडण्या के द्वारा रखी उसके पश्चात् भारतीय मजदूर संघ के पालक अधिकारी बी.भगैया के द्वारा 23 जुलाई 2024 से 23 जुलाई 2025 तक वर्ष के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुये अपना मार्गदर्शन दिया गया । कार्यक्रम के अंत में अंतिम वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत  ने कहा कि राष्ट्र हित ,उद्योग हित और श्रमिक हित तीनों सूत्रों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रार्थना की विभिन्न पंक्तियों से जोड़ते हुये उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत माता का परम वैभव के शिखर पर पहंुचाना है। कार्य करते हुये हमें सदा अपने लक्ष्य का अवश्य ही ध्यान रखना चाहिये।  कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय महामंत्री रविन्द्र हिमटे के द्वारा किया गया । दिल्ली कार्यक्रम के समापन समारोह के पश्चात् कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री निरंजन सिंह राजपूत ने सभी श्रमिक संघों के जिला समिति के पदाधिकारी तथा रेल्वे हम्माल मजदूर संघ ,भारतीय मीटरवाचक संघ ,जिला औषधि कर्मचारी संघ ,हिन्दुस्तान एम्प्लाईज यूनियन ,मध्यप्रदेश विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ,मध्यप्रदेश ,मांझी मछुआ नाविक संघ ,मेडीकल रिप्रेजेटिव यूनियन ,रोजगार सहायक यूनियन तथा राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को समाप्त करते हुये उपस्थित सभी लोगों को सहभोज के लिये आमंत्रित किया । कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री श्री अर्जुन भारती के द्वारा किया गया ।


जिला औषधि कर्मचारी संघ ने मनाया स्थापना दिवस 


जिला औषधि कर्मचारी संघ ने भी 23 जुलाई को भारतीय मजदूर संघ के 70 वें वर्ष पूर्ण होने पर जिला कार्यालय में स्थापना दिवस का आयोजन किया। इस अवसर जिला औषधि कर्मचारी संघ के महामंत्री रामकुमार मालवी ने सभी कर्मचारी साथियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि हमें हमेशा अधिकारों के लिये संघर्ष करना होगा और इस संघर्ष को फलीभूत करने के लिये एकजुटता के साथ रहना होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कर्मचारी साथियों को मिष्ठान का वितरण सुनील विश्वकर्मा के द्वारा किया गया एवं सभी का आभार व्यक्त किया गया।
Share News On