Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

स्काउट एवं गाइड जिला संघ की बैठक में लिए निर्णय

स्काउट एवं गाइड जिला संघ की बैठक में लिए निर्णय
छिंदवाड़ा
23-Jul-25
आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया

छिंदवाड़ा

भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ छिन्दवाडा वार्षिक कार्यक्रमानुसार जिला परिषद की बैठक का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल के निदेशानुसार कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी छिन्दवाडा में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ अध्यक्ष विनोद तिवारी एवं सहायक सचालक पी. एल. मेश्राम  की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ उपाध्यक्ष वाय एस. सिसोदिया, उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती मंजु साव, उपाध्यक्ष श्रीमती बी.अनुराधा नायडू, उपाध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष मनोज आरपुरे की उपस्थिति में आयोजित की गई।


बैठक में सर्व प्रथम उपस्थित अधिकारीयों एवं पदाधिकारिया को स्काउटिंग पराम्परा अनुसार स्कार्फ बागल लगाकर स्वागत किया गया तद पश्चात बैठक का शुभारंभ ईश्वर प्रार्थना से किया गया। बैठक में निर्धारित बिन्दु बार चर्चा किया गया जिसमें पिछली बैठक कार्यवाही विवरण वर्ष 2024-2025 के वास्तविक आय-व्यय का अनुमोदन, वर्ष 2025-2026 के प्रस्तावित आय-व्यय की स्वीकृति एवं अनुमोदन, वर्ष 2024-2025 के प्रस्तावित वार्षिक कार्यकमो का अनुमोदन, वर्ष 2025-2026 के प्रस्तावित वार्षिक कार्यकमों की स्वीकृति, स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र के विकास पर चर्चा अन्य विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से बैठक में जिला सचिव राजेन्द्र सरवरे के द्वारा पिछली बैठक का प्रतिवेदन सदन के समक्ष रखा गया। डी.ओ.सी. स्काउट के द्वारा सत्र 2024-25 का आय व्यय एवं सत्र 2026-2026 का प्रस्तावित आय व्यय सदन के समक्ष रखा गया जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया। उक्त बैठक में जिले के समस्त शासकीय अशासकीय विधालयों में नवीन सत्र से स्काउट गाइड की गतिविधि संचालित कराने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।
कार्यक्रम में डी.ओ.सी.नरेन्द्र कुमार शर्मा, जिला सचिव राजेन्द्र सरवरे, सह सचिव दिनेश वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी.डी.ओ.सी. गाइड अर्चना भारत. डी.टी. सी. राकेश मालवीय, डी.टी.सी गा. विरजानंदनी शर्मा, ब्लाक राचिव बिछुआ सहेब राव बिलगडे, ब्लाक सचिव तामिया एस. के. मालवीय, ब्लाक सचिव छिन्दवाडा नकुल खापरे, ब्लाक सचिव परासिया महेन्द्र निरापुरे, ट्रेनिंग काउसलर परासिया रिजवाना परवीन ट्रेनिग काउंसलर मोहखेड सतीष पवार ट्रेनिंग काउंसलर, ट्रेनिंग काउसलर सौसर बाबा खान, ट्रेनिंग काउंसलर श्रीमती अंजु राजपूत, ट्रेनिंग काउसलर संगीता रोचवानी, ट्रेनिंग काउसलर, सुश्री उषा गाजरर्वर श्रीमती डाली साह, मोहन परतेती स्काउटर की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का समापन्न राष्ट्रगान के साथ किया गया।
Share News On