Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

विद्यार्थियों को बताए सर्पदंश और आकाशीय बिजली से बचने के उपाय

विद्यार्थियों को बताए सर्पदंश और आकाशीय बिजली से बचने के उपाय
छिंदवाड़ा
23-Jul-25
छिंदवाड़ा

प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए इन दिनों जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डीपी मिश्रा कॉलेज चौरई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिविल डिफेंस के मास्टर ट्रेनर श्यामल राव ने बताया कि बारिश के समय अक्सर बिजली गिरने की संम्भावना अधिक रहती है इसलिए उस समय हमंे किसी पेड़ के नीचे  या ऊंचे स्थान पर नहीं रहना चाहिए और हमेशा चप्पल पहनकर चलना चाहिए । बाढ़ के विषय से अवगत कराते हुए मास्टर ट्रेनर चंचलेश वर्मा ने कहा की बाढ़ की स्थिति में नदी के पुल व रपटों को पार न करंे ओर नदियों के तट पर खड़े न रहे क्योंकि बाढ़ के समय नदी का तट खिसलने का खतरा बना रहता है । मास्टर ट्रेनर प्रवीण वर्मा ने बताया की बरसात के समय जहरीले जीव जंतु भी पानी में बहकर ऊपर आ जाते हैं जो हमें नुकसान पंहुचा सकते है। यदि सर्पदंश होता तो इस स्थिति में  तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर एंटीवेनम  का इंजेक्शन लगवाना चाहिए। 


मास्टर ट्रेनर अर्पित रघुवंशी ने सांपों की विभिन्न जातियों और विषैले सांपों की जानकारी दी।  मास्टर ट्रेनर महेश बंदेवार ने बताया की एक पीड़ित अचेतन व्यक्ति को किस तरह से सीपीआर देकर ह्रदय ओर फेफड़े को पुर्नजीवित किया जा सकता है। एसडीईआरएफ के सैनिक स्पर्श यादव एवं अजय धुर्वे ने आपदा के समय उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के यंत्रों मे बाटल राफ्ट, केन राफ्ट, बॉल राफ्ट,बांस का राफ्ट, रबर ट्यूब, लाईफ जाकेट ,स्टेचर की उपयोगिता के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य एनके शुक्ला, मनीष सिन्हा, अतुल श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, आर आर सनोढिया, एस आर वर्मा, विनय सेंगर,जितेंद्र ठाकुर, पूजा माहेश्वरी, उपासना पालीवाल मंजुला पांडे शिवानी सरेयाम आदि उपस्थित थे।
Share News On