विश्व आदिवासी दिवस को लेकर राजीव भवन में की बैठक
राजनीति
21-Jul-26
9 अगस्त को कांग्रेस करेगी आयोजन

छिन्दवाड़ा
विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर राजीव भवन में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ जी ने विश्व आदिवासी दिवस पर एक दिन का अवकाश घोषित किया था, जिसे भाजपा ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ जी और नकुलनाथ जी की उपस्थिति में ही पहली बार दशहरा मैदान में भव्य विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया था।
इस वर्ष भी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ की ओर आयोजन किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर राजीव भवन में आयोजित बैठक में चर्चा की गई। बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामनारायण परतेती, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, प्रकोष्ठ प्रभारी पप्पू यादव व कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ब्रजकुमारी सरयाम ने सम्बोधित किया।
बैठक में अशोक उइके, पूनम उइके, रेणु सरयाम, शिवा रावतेल, संजय परतेती,झब्बूलाल धुर्वे, रामवती परते, भगवानदास भारती, आशीष कुमरे, कुलदीप धुर्वे, नवीन मरकाम, दशरथ उइके, शिवकुमार सिरसाम, अघ्घनशा धुर्वे, दुर्गा सलामे, इन्द्रभान शा सर्मकोले, पहलाल उइके, मनोज धुर्वे नत्थूलाल उइके सहित अन्य उपस्थित रहे।