पशुओं की और इंसान एक साथ रखी थी दवाईयां
छिंदवाड़ा
13-Jun-25
अचानक पहुंचे अफसर, थमाया नोटिस
छिंदवाड़ा
औचक्क निरीक्षण करने पहुंचे औषधि निरीक्षक उस समय दंग रह गए जब उन्हें एक होलसेल दवा विक्रेता के पास पशुओं और इंसानों की दवाओं को अलग-अलग रखने के बजाए एक साथ रखा देखा। इसके अलावा एक्सपायरी दवाएं भी स्टॉक में मिली। विभागीय अधिकारियों ने इस होलसेल विक्रेता को लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी के साथ नोटिस दिया।
मिली जानकारी के अनुसार औषधि निरीक्षक अपने साथी कर्मचारियों के साथ निरीक्षण पर निकले थे। वे जब वार्ड नं. 30 चित्रकूट कॉम्पलेक्स के पीछे स्थित लालानी फार्मा पहुंचे तो उन्होंने पशुओं को दवाईयां और इंसानों को दी जाने वाली दवाईयां एक साथ एक ही जगह पर संग्रहित पाई। नियमानुसार इंसान को दी जाने वाली दवाईयों के लिए अलग व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश है। इसके साथ ही एक्सपायरी दवाएं भी स्टॉक में मिली जिन्हें हटाने के निर्देश अधिकारियों ने दिए। स्टॉक की खरीद-बिक्री रजिस्टर जांचने पर कोडीन युक्त दवाओं की बड़ी मात्रा में खरीदी मिली जबकि उसकी खपत जिले में उतनी नहीं होती है इससे इन दवाओं के दुरूपयोग पर भी संदेह हुआ। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। औषधि निरीक्षक की कार्रवाई में चांदामेटा के अमित मेडिकल स्टोर्स, अमरवाड़ा के अरिहंत मेडिकल, छिंदवाड़ा के भारत मेडिकल एजेंसी, ईश्वरम्मा मेडिकल एवं सर्जिकल एवं परासिया के उज्जवल मेडिकल स्टोर्स में भी अनियमिताएं पाई गई जिन्हें नोटिस दिया गया है।