Home News Helpline Classified Jobs About Contact

आईटीआई ट्रेनी के लिए निकली भर्तियां, बिना परीक्षा के होगा सिलेक्शन

आईटीआई ट्रेनी के लिए निकली भर्तियां, बिना परीक्षा के होगा सिलेक्शन
मध्यप्रदेश
13-Jun-25
छिंदवाड़ा

आईटीआई के साथ प्रेक्टिल अनुभव और स्टाइपेंड पाने के लिए शिक्षित बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर है। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी  की ओर से आईटीआई ट्रेनी के पदों पर इच्छुक युवाओं से  आवेदन बुलाए जा रहे हैं। एमपीपीजीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर इच्छुक उम् मीदवार आवेदन कर  सकते हैं। 44 सीटों के लिए 13 जून से आवेदन बुलाए गए हैं। 10 जुलाई आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आवेदन के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इस भर्ती में आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष रखी गई एवं रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी गई है। आईटीआई डिग्री के साथ विद्यार्थियों को स्टाइपेंड भी मिलेगा। एक साल के कोर्स के लिए 7700 रूपए प्रतिमाह और दो साल के कोर्स के लिए 8050 रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जा रहा  है। आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर  उम्मीदवारों की शॉटलिस्टिंग की जाएगी उसके बाद मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए mppgcl.mp.gov.in संपर्क किया जा सकता है।
Share News On