आईटीआई और पॉलीटेक्निक पास युवाओं को तुरंत नौकरी पाने का सुनहरा अवसर
छिंदवाड़ा
13-Jun-25
खिरसाडोह पॉलिटेक्निक कॉलेज में 18 को लग रहा रोजगार शिविर
छिंदवाड़ा
आईटीआई और पॉलीटेक्निक डिप्लोमा कर चुके बेरोजगार युवाओं के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी करने का अच्छा अवसर है। 18 जून को परासिया के पॉलीटेक्निक कॉलेज में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में रोजगार कार्यालयए छिंदवाड़ा शासकीय आईटीआईए जिला व्यापार उद्योग केंद्र और म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें तकनीकी रूप से शिक्षिक युवाओं को रोजगार के शानदार अवसर उपलब्ध कराए जा रहे है 18 जून बुधवार को लगने वाले इस मेले में 9 कंपनियां आएंगी एवं मेले का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। अच्छी कंपनियों में रोजगार की तलाश कर रहे युवक अपने रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयनए समग्र आईडी, (अनिवार्य ) एवं संपूर्ण डॉक्यूमेंट बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी छिंदवाडा ने बताया कि रोजगार मेले में क्वीस कार्प प्रायवेट लिमिटेड बैंगलोर में ऑपरेटर, एसेम्बली, एक्जीकेटिव पद के लिये योग्यता 12वीं, आई.टी.आई डिप्लोमा के लिये वार्षिक वेतनमान 1.5 लाख से 2 लाख रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्षए कैरियर ब्रिज स्किल सोल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड अहमदाबाद में ऑपरेटर पद के लिये 12वीं, आई.टी.आई डिप्लोमा के लिये वार्षिक वेतनमान 1.5 लाख से 2 लाख रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष, अनमोल एचआर सॉल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड पुणे में प्रोडक्शन, क्वालिटी एक्जीकेटिव पद के लिये 12वीं, आई.टी.आई डिप्लोमा के लिये वार्षिक वेतनमान 1.5 लाख से 2 लाख रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, टेकमा सॉल्यूशन प्रायवेट लिमिटेड नोएडा में टेलीकॉलर पद के लिये 12वीं, आई.टी.आई डिप्लोमा के लिये वार्षिक वेतनमान 1.5 लाख से 2 लाख रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, सागर ग्रुप प्रायवेट लिमिटेड मंडीदीप में ऑपरेटर पद के लिये 12वीं, आई.टी.आई डिप्लोमा के लिये वार्षिक वेतनमान 1.5 लाख से 2 लाख रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी छिंदवाड़ा द्वारा केवल महिलाओं के लिये बीमा सखी पद के लिये योग्यता 10वीं, 12वीं पास के लिये वेतनमान 7000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 70 वर्ष, अंबुजा फाउंडेशन प्रायवेट लिमिटेड छिन्दवाड़ा द्वारा ऑपरेटर पद के लिये योग्यता 12वीं, स्नातक के लिये वेतनमान 7000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष, टाटा मोटर्स पेसेंजर व्हीकल सानद अहमदाबाद गुजरात द्वारा ऑपरेटर पद के लिये योग्यता 12वीं, आईटीआई के लिये वेतनमान 14649 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष एवं एम.एम.पेनल रिपेरिंग फेक्ट्री छिंदवाड़ा द्वारा टेक्नीशियन, स्टोर मैनेजर, इंस्टालेशन मैनेजर पद के लिये योग्यता 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक के लिये वेतनमान 8000 रूपये तथा अभ्यर्थी की आयु 18 से 21 वर्ष होना चाहिये।
छिन्दवाड़ा में प्लेसमेंट ड्राइव 17 जून को
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिन्दवाड़ा में 17 जून 2025 को महिन्द्रा एंड महिन्द्रा एलटीडी द्वारा अप्रैंटिसशिप के लिये आई.टी.आई. उत्तीर्ण एवं अंतिम वर्ष में अध्यनरत प्रशिक्षणार्थियों के लिये प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है । जिले के इच्छुक पुरूष/महिला प्रशिक्षणार्थी इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते हैं ।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिन्दवाड़ा के प्राचार्य ने बताया कि आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में आई.टी.आई. के अंतर्गत फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, डीज़ल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, वेल्डर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, कोपा व प्लंबर विषयों से उत्तीर्ण अथवा अंतिम वर्ष अध्यनरत महिला/पुरूष प्रशिक्षणार्थी जिनकी आयु 18 से 24 वर्ष हो, आवेदन कर सकते हैं। इसके अंतर्गत जॉब लोकेशन इगतपुरी महाराष्ट्र रहेगी। प्रशिक्षार्थियों को स्टाईपेंड-अप्रेंटिसशिप के अंतर्गत 16946 रूपये और अटेंडेंस बोनस 1000 रूपये रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी प्रातरू 10 बजे तक अपने सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के साथ उपस्थित हो सकते हैं।