Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मान्या विश्वकर्मा ने शूटिंग चौंपियनशिप में जीते तीन पदक

मान्या विश्वकर्मा ने शूटिंग चौंपियनशिप में जीते तीन पदक
खेल
27-Jun-26
इंदौर/छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा में जन्मे इंजीनियर विनोद विश्वकर्मा की युवा निशानेबाज बेटी मान्या विनोद विश्वकर्मा ने एचएच महाराजा तुकोजी राव पवार सीनियर ट्रॉफी द्वितीय इंदौर डिस्ट्रिक्ट एंड इंटर स्कूल शूटिंग चौंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं।

मान्या ने अपनी सटीक एकाग्रता और बेहतरीन निशानेबाजी के दम पर विभिन्न पिस्टल स्पर्धाओं में कुल दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक हासिल किया। उन्होंने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल की यूथ वर्ग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा, तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण मानी जाने वाली 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।

यह प्रतियोगिता इंदौर डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन द्वारा 24 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है। मान्या की इस बहुमुखी उपलब्धि ने प्रतियोगिता में सभी का ध्यान आकर्षित किया है। उनके प्रदर्शन की कोचों, खेल अधिकारियों और खेल प्रेमियों द्वारा सराहना की जा रही है।

इस बड़ी सफलता के साथ मान्या विनोद विश्वकर्मा ने स्वयं को प्रदेश की उभरती हुई प्रतिभाशाली निशानेबाजों में शामिल कर लिया है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उन्हें इसी प्रकार अवसर और मार्गदर्शन मिलता रहा तो वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।
Share News On