Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर विशेष कार्यशाला में शामिल हुये सांसद

नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर  विशेष कार्यशाला में शामिल हुये सांसद
देश
27-Jun-26
जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल: बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा

गुलमोहर हॉल दिल्ली में शुक्रवार को नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फॉर विकसित भारत 2047 के तहत एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से शामिल हुये। इस विशेष कार्यशाला में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग सहित अन्य वक्ताओं ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यशाला मे अन्य प्रमुख वक्ताओं ने भी अपनी बात रखी, जिसमें उन्हांेने बताया कि विकसित भारत 2047 का मुख्य लक्ष्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसके लिए एक कुशल और उत्पादक कार्यबल का होना अत्यंत आवश्यक है।

गुलमोहर हॉल दिल्ली में शुक्रवार को नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा चुनिंदा सांसदों के लिए एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित “ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फॉर विकसित भारत 2047 कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। 

सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर की स्थापना साक्ष्य-आधारित शासन को आगे बढ़ाने और राष्ट्र-प्रथम दृष्टिकोण से नीति कार्यान्वयन को मजबूत करने के लिए की गई है। पिछले तीन वर्षों में नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च सेंटर ने विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के प्रति समर्पित सांसदों और विधायकों के साथ मिलकर काम किया है। जिसमें शोध-आधारित अंतर्दृष्टि और रणनीतिक नीति सहायता प्रदान की है, जो राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाती है। यह कार्यशाला विकसित भारत /2047 के संकल्प को साकार करने, श्रमिकों एवं युवाओं के हितों को समझने तथा जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च एंड चेंज फाउंडेशन के चेयरमैन तरुण चुग ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में दी रखे गये विषयों और जानकारियों के माध्यम से हम अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं के समाधान में प्रभावी योगदान दे सकेंगे। 

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने श्रमिकों के हितों एवं कल्याण के लिए किए गए श्रम सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रम कानूनों में किए गए बदलावों से श्रमिकों की वेतन व्यवस्था, पेंशन, बीमा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिली है तथा उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।  हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने विधायिका के कार्यों, जिम्मेदारियों एवं जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के महत्व तथा जनहित के कार्यों को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया।
Share News On