Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ममता वार्ड अध्यक्ष और तुलसी बनीं वार्ड प्रभारी

ममता वार्ड अध्यक्ष और तुलसी बनीं वार्ड प्रभारी
राजनीति
17-Jun-26
शहर महिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

छिन्दवाड़ा

शहर महिला कांग्रेस की आवश्यक बैठक वार्ड क्रमांक 14 में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए धरना व आंदोलन की रणनीति बनाई गई साथ ही नवनियुक्तियां करते हुए संगठन से जुड़ी महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव, प्रभारी श्रीमती मंजू बैस एवं शहर महिला कांग्रेस की प्रभारी मनीषा पाल की सहमति उपरांत शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दीपा यादव के द्वारा वार्ड क्रमांक 14 मेंग वार्ड अध्यक्ष पद पर श्रीमती ममता टांडेकर एवं श्रीमती तुलसी सूर्यवंशी को वार्ड क्रमांक 03 का प्रभारी नियुक्त किया गया। आयोजित बैठक में उत्तर ब्लॉक की अध्यक्ष पूनम उइके, माया सूर्यवंशी, ममता टांडेकर, तुलसी सूर्यवंशी, उर्मिला वंशकार, प्रीति विश्वकर्मा, संगीता जाटव, कुसुम यादव व दशमा सोनकर सहित अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रही।
Share News On