Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नवेगांव व जुन्नारदेव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ली बैठक

नवेगांव व जुन्नारदेव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ली बैठक
राजनीति
17-Jun-26
मतदाता सूची संशोधन को गम्भीरता से लें पदाधिकारी व कार्यकर्तागणः ओकटे

छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी की मंशा से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने नवेगांव व जुन्नारदेव में कांग्रेस की बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन को सभी गम्भीरता से लेते हुए कार्य करें। संशोधन के लिए निर्धारित तारीख 15 जून थी जिसे राज्य निर्वाचन आयोग ने बढ़ाकर 25 जून कर दिया है। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के पास नाम जुड़वाने और हटवाने के लिए अतिरिक्त 7 दिन का समय है इसका पूरा व सही उपयोग करें।

आगामी नगरीय निकाय चुनाव पर जोर देते हुए उन्होंने आगे कहा कि मतदाता सूची चुनाव की सबसे बड़ी व मजबूत कड़ी है। वोट की चोरी तो सभी ने सुनी हुई थी वर्तमान में सीट की चोरी भी देख ली इसीलिये वोट की चोरी से बचने के लिए आवश्यक है कि हम सभी सर्तकर्ता से मतदाता सूची संशोधन पर ध्यान दें। नाम जुड़वाना और हटवाना एक अलग विषय है, लेकिन किन क्षेत्रों में कितने नाम जुड़ रहे हैं इस पर भी ध्यान देना नितांत आवश्यक है। 

उन्होंने सभी को सर्तक करते हुए कहा कि किस क्षेत्र में सबसे अधिक नाम जोड़े जा रहे हैं वहां ध्यान देते हुए यह देखें कि वास्तविक मतदाताओं के नाम जुड़ रहे हैं या नहीं। अगर नहीं तो आपत्ति दर्ज कराएं ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो सके। आयोजित दोनों ही बैठकों में गोविंद राय, सुनील उइके, गुरूचरण खरे, मनोज मालवे, केके पंथकी, सिम्मीलाल परतेती, बत्रा जी, छोटू पाठक, घनश्याम तिवारी, अरूण साहू, अरूणेश जायसवाल सहित क्षेत्रीय अध्यक्ष व मोर्चा संगठन के अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
Share News On