महिला कांग्रेस ने फूंका केन्द्रीय मंत्री का पुतला
छिंदवाड़ा
27-Feb-26
जताया विरोध, जमकर की नारेबाजी
छिन्दवाड़ा
जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा चाल, चरित्र और चेहरे की बात करती थी। पिछले पांच वर्षों से भाजपा के मंत्रियों का चरित्र बारी-बारी से सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि नाबालिग खिलाड़ियों का शोषण करने वाला मंत्री फिर देश की बेटी पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला मंत्री और अब मंत्री हरदीप पुरी जिनका नाम एपस्टीन प्रकरण में सामने आया है। एपस्टीन फाइलें लाखों दस्तावेजों, छवियों, वीडियो और ईमेल का एक आंशिक रूप से जारी किया गया संग्रह है, जिसमें अमेरिकी फाइनेंसर और दोषी बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की गतिविधियों का विवरण दिया गया है। जिसमें सार्वजनिक हस्तियों, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों का उनका सामाजिक दायरा भी शामिल है। ऐसे कुख्यात और यौन अपराधी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्री हरदीप पुरी अनेकों बार मिले और फोन पर बात की जिसके फोटो और वीडियो सामने आए हैं।

जिला महिला कांग्रेस की समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप काले रंग के कपड़े पहनकर केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग की है। मंजू बैस, दीपा यादव, सरला सिसोदिया, रानू डेहरिया, नंदा ठाकरे, यास्मीन, रजिया, संगीता ठाकुर, शोभा शर्मा, आम्रपाली नारनवरे, ममता चौखे, पूनम उइके, सुमन पवार, शालू सारेयाम, रोशनी श्रीवास्तव, सविता कनौजिया, समिता ठाकुर, उषा मेश्राम, बबीता गजभिये, जुमना वर्मा, अंजलि श्रीवास्तव, ज्योति कैथवास, तनुश्री, पिंकी चौधरी व ज्योति राउत सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहीं।